पदक विजेता खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी बधाई

राजगढ़। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित खेलों एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम किये है.

 

सागर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 90 कि.ग्रा वेंट कैटेगिरी में हरिओम प्रजापति ने गोल्ड मेडल हॉसिल किया. वहीं ज्योतिराज प्रजापति ने 66 किग्रा. में सिल्वर एवं बालिका वर्ग में शीतल यादव ने ब्रॉज मेडल प्राप्त किया. भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका वर्ग में तमन्ना

झाला ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. राज्य स्तरीय किकेट प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालक वर्ग में प्रज्जवल गुप्ता एवं योगेश यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लक्ष्यराज सिंह परमार ने बोंज मेडल प्राप्त किया. खेलों एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के. एल. बंजारे, एसडीएम श्रीमती निधी भारद्वाज एवं संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर से भेट की. मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

Next Post

नेवेल्स का लक्ष्य मेसी की घर वापसी

Wed Feb 4 , 2026
ब्यूनस आयर्स, 04 फरवरी (वार्ता) लियोनेल मेसी के बचपन के क्लब, नेवेल्स ओल्ड बॉयज ने अगले साल वर्ल्ड कप विनर को शॉर्ट-टर्म डील पर साइन करने का प्लान बताया है। अर्जेंटीना टीम के वाइस प्रेसिडेंट, जुआन मैनुअल मेडिना ने कहा कि क्लब ने 2024 से इस प्लान पर चर्चा की […]

You May Like