जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया सरकारी स्कूल के सामने पिकअप चालक ने पहले तो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी जिसमें एक घायल हो गया, इसके बाद पिकअप चालक थाने ले जाने का बोलकर एक युवक को पिकअप मेें जबरदस्ती बैठाकर ले गया और रास्ते में मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास वाहन रोककर अपने साथियों को बुला लिया और युवक पर रॉड-डंडे से हमला कर उसे घायल कर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक धर्मेन्द्र सिंह गौड निवासी ग्राम बिछिया पंचायत उमरदा मझौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चाचा के लडके रवि ठाकुर व दोस्त कान्हा ठाकुर के साथ मोटर साईकिल से बढी खेरमाई मंदिर हनुमानताल घूमने आये थे। शाम 5:30 बजे जैसे ही भानतलैया सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तभी एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 एल ए 5890 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से आया और टक्कर मार दिया जिससे वह और उसके दोस्त कान्हा सिंह ठाकुर,रवि ठाकुर रोड पर मोटर साईकिल सहित गिर गये, जिससे कान्हा को चोटें आई।
एक्सीडेंट के बाद पिकअप वाहन चालक उसे अपने साथ थाने जाने का कहकर जबरदस्ती ले गया, रवि और कान्हा दोनों मोटर साईकिल से पीछे-पीछे आने लगे। जैसे ही कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो वहाँ पर 02,03 लोग पहले से खडे थे पिकअप चालक ने वहाँ पर अपना वाहन रोका तो उसके अपने साथियों के साथ एक साथ मिलकर लोहे की राड,डंडे से मारपीट हमला कर दिया और भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
