फ़ाइनल में थमा आयुष का स्वप्निल सफर

निंगबो (चीन), 12 अप्रैल (वार्ता) दुनिया के दूसरे नंबर के पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी शि यू की ने यहां खेली जा रही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में रविवार को “जायंट किलर” आयुष शेट्टी की जीत का सिलसिला रोक दिया। चीनी खिलाड़ी ने 20 साल के रूकी पर 21-8, 21-10 से शानदार जीत दर्ज की।
2025 पेरिस वर्ल्ड चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट यूकी ने शुरू से ही मैच पर कंट्रोल कर लिया, उन्होंने पहला गेम 21-8 के स्कोर के साथ शानदार अंदाज में जीता। तीन बार के ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियन ने अपने स्मैश अच्छे से लगाए, जिससे आयुष की डिफेंसिव कमजोरी सामने आ गई और उन्हें नेट्स पर आने से रोक दिया।

आयुष ने गेम 2 में अच्छी शुरुआत की, 6-2 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर यू की ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 6 पॉइंट लिए, दूसरे गेम के ब्रेक पर स्कोर यू की के पक्ष में 11-8 था। इसके बाद सब यू की ही रहा क्योंकि दुनिया के 25वें नंबर के आयुष के पास यूकी के शॉट्स का कोई जवाब नहीं था, जो एक जैसे सटीक और दमदार थे।

Next Post

फिल्मीं सितारों ने आशा भोंसले के निधन पर शोक व्यक्त किया

Sun Apr 12 , 2026
मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोंसले के निधन पर फिल्मीं सितारों ने शोक व्यक्त किया है। आशा भोंसले की निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। बॉलीवुड की […]

You May Like