अपर कलेक्‍टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आये 160 आवेदन

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड और अन्‍य अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 160 आवेदन दिये। जिसमें 125 नये आवेदन हैं तथा 35 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर राजस्‍व संबंधी, पीएम आवास का लाभ दिलाने, लड़ाई-झगड़ा, छात्रवृत्ति भुगतान, पानी, नाली निर्माण, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण हटाने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्‍सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने व बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे।

Next Post

विसर्जन स्‍थलों पर कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट तैनात

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन निर्विघ्‍न रूप से संपन्‍न कराने तथा विसर्जन के दौरान कानून व्‍यवस्‍था पर नजर रखने जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारियों को विभिन्‍न विसर्जन स्‍थलों पर तैनात किया गया है। इस बारे में जारी आदेश में कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटों को समय पूर्व निर्धारित स्‍थल पर पहुंचने के निर्देश […]

You May Like