राजगढ़/खिलचीपुर। खिलचीपुर नगर में बीएलए के फर्जी हस्ताक्षर कर नगर के 6 मतदान केन्द्रों के 300 मतदाताओं के नाम कटवाने हेतु आपत्ति दर्ज कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियद्ररत सिंह द्वारा ट्वीट कर आपत्ति दर्ज कराई है.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह द्वारा किए गये ट्वीट में आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा एसआईआर की आड़ में पात्र मतदाताओ के नामों को कटवाने का षडयंत्र किया जा रहा है. एसआईआर के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण को राजगढ़ जिले में बीजेपी द्वारा एक चुनावी मैनेजेमेंट हथकंडे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.
फर्जी तरीके से एकमुश्त 100-200 मतदाताओं के नाम काटने के लिए फर्जी हस्ताक्षरों के साथ प्रक्रिया का खुला उल्लंघन किया जा रहा है. बीजेपी नेताओं के द्वारा फार्म 7 भरकर तहसीलदार और एसडीएम कार्यालयों के माध्यम से बीएलओ को भेजे जा रहे है ताकि साजिशन मतदाताओं के नाम हटाए जा सके. ऐसा ही मामला खिलचीपुर में सामने आया है जिसमें बीएलए के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए गये.
