इंदौर: क्राइम ब्रांच ने लक्ष्मीबाई नगर में दबिश देकर 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है.एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी का नाम करण केवट है और वह इंदौर का रहने वाला है.
आरोपी को टीन शेड के पास स्थित सीमेंट गोदाम क्षेत्र से पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और तलाशी ली, तो उसके बैग में गांजा पाया गया. आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर शहर में बेचता था. जप्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. साथ ही क्राइम ब्रांच टीम की सतत तलाश और कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाया जा रहा है.
