अनियंत्रित कार सडक़ किनारे खाई में जा पलटी,चार लोग घायल

पांढुरना। ग्राम लांघा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में जा गिरी इस दुर्घटना में बैतूल जिले के आठनेर में रहने वाले चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जा रहा है।

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बैतूल जिले के आठनेर में रहने वाले चार लोग एक कार से ग्राम सिवनी के पास महाराष्ट्र के नरखेड की और जाने वाले ग्राम लांघा में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे,इसी दौरान यह तज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में जा पलट गई,जिससे इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,यह देख आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों तथा राहगिरों ने इन घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से सुरक्षित निकालते हुए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।

Next Post

टीकमगढ़ में यात्री बस पलटी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

Tue Apr 21 , 2026
आमिर खान टीकमगढ़। जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। इंदौर से टीकमगढ़ आ रही यात्री बस सागर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि बस क्रॉसिंग के दौरान असंतुलित हो गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के समय […]

You May Like