मनोहरलाल ने की जम्मू कश्मीर की ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा

नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) बिजली मंत्री मनोहर लाल ने जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान वहां चल रहे ऊर्जां संयंत्रों के काम की प्रगति की समीक्षा की।

आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री लाल ने चार और पांच जनवरी की अपनी यात्रा के दौरान सलाल, सावलकोट और रतले परियोजनाओं की समीक्षा की थी।

केंद्रीय मंत्री सोमवार को सीवीपीपी की सभी तीन परियोजनाओं, पाकल दुल (1000 मेगावाट), किरू (624 मेगावाट), और क्वार (540 मेगावाट) का निरीक्षण किया और परियोजना प्रमुखों और ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हें तीनों निर्माणाधीन परियोजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

श्री लाल ने अधिकारियों पाकल दुल और किरू परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक और क्वार परियोजना को मार्च 2028 तक चालू करने के निर्देश दिये।

 

Next Post

यूट्यूबर के खिलाफ नौ जगह ईडी के छापे; कई आपत्ति जनक दस्तावेज, दो महंगी कारें जब्त

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली , 05 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि कोलकाता स्थित उसके क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी और अन्य से जुड़े अलग-अलग ठिकानों से कई आपत्तिदनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और दो महंगी कारें जब्त […]

You May Like