
सिंगरौली। जिले में आज दोपहर बाद फिर से मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बैढ़न इलाके में एक घंटे से अधिक समय तक तेज बूंदाबांदी होती रही। वही चितरंगी नगर में बवंडर व बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया।
दरअसल आज दिन शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे तक आसमान से सूर्य देवता आग उगल रहे थे। बैढ़न इलाके का अधितम तापमान 44 डिग्री था। जबकि 45-46 डिग्री की तरह महसूस हो रहा था। अचानक आसमान में काले बादल मड़राने लगे और धूंध छाने लगा। देखते ही देखते धूल भरी आंधी शुरू हुई और कुछ देर बाद तेज बूंदाबांदी व हवाओं को वेग करीब एक घंटे तक बैढ़न समेत आसपास के इलाको में बारिश होती रही। इस दौरान गर्मी से कुछ देर तक के लिए राहत थी, लेकिन कुछ घंटे बाद उमस भरी गर्मी ने बेचैन कर दी। इधर दोपहर करीब 2 बजे चितरंगी क्षेत्र में पहले बारिश इसके बाद बवंडर ने इतना ताण्डव किया कि कच्चे मकानों में लगे सीट उड़ गये। साथ ही कई पेड़ों की डालियां भी टूट कर सड़क पर गिर गई। वही बवंडर का असर करीब पॉच मिनट तक रहा है और इस दौरान जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बवंडर का प्रभाव चितरंगी कस्बे व उसके आसपास के गांव में ज्यादा था। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की खबर नही है। लेकिन पॉच मिनट के बवंडर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया।
जाम नालियों से घरों में भरा पानी, रहवासी परेशान
नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण हल्की ही बारिश में नालियां तमतमा आ रही हैं और उसका गंदा पानी घरों या सड़को पर फैल रहा है। आज ऐसा ही नजारा मॉ काली मंदिर के सामने के दुकानों और गनियारी-बीजपुर रोड के महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के बगल में चौरसिया होटल के सामने की नालियां जाम होने के कारण कई घरों में पानी भर गया। जिसके कारण रहवासी काफी परेशान हुये। यह बेमौसम बारिश में जाम नालियों ने अपना रूप दिखाया है। आने वाले बारिश के दिनों में स्थिति क्या होगी, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
कई घरों के सीट उड़े, पेड़ की डालियां भी टूटी
चितरंगी इलाके में बवंडर का असर इतना था कि कई घरों के सीट उड़ गये। बवंडर इतना खौफनाक दिख रहा था कि लोगों के होस उड़ जा रहे थे। इसका असर पॉच मिनट ही था। लेकिन लोगबाग काफी परेशान दिखे। गनिमत रही कि तेज बारिश हुई थी। जिसके कारण धूल का असर नही था, लेकिन इसके पहले तेज बारिश हुई। जिसके चलते यहां के जनजीवन प्रभावित हुआ। हमारे चितरंगी संवादाता अरूणधर लाला के अनुसार पहले तेज बारिश हुई, इसके बाद बवंडर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। बवंडर के चलते कई घरों के सीट भी उड़ गये और पेड़ की डालियां भी टूट गई।
हल्की आंधी में बैढ़न शहर के पॉच घंटे बिजली गुल
बैढ़न शहर समेत ग्रामीण अंचलों की इन दिनों बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली आने-जाने का कोई अब समय सीमा नही रह गया है। आज दिन शनिवार की दोपहर के बाद बैढ़न इलाके में हवाओं का झोखा आया और इस दौरान जैसे ही तेज हवा शांत हुआ कि बिजली गुल हो गई। कहा जा रहा है कि तेज हवाओं ने बिजली को भी अपने साथ ले गया। 3 बजे से बैढ़न इलाके की बिजली गुल हुई और पॉच घंटे बाद भी बिजली के दर्शन नही हुये। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान होकर एमपीईबी अमले को कोसते रहे। साथ ही उपभोक्ता यह भी आरोप लगा रहे थे कि शहर में हर आधा-एक घंटे में बिजली कट हो रही है। कहीं न कहीं बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है और वर्तमान एमपीईबी अमला सुचारू रूप से बिजली मुहैया कराने में असफल साबित हो रहा है।
