भारत आतंकी ढांचे पर प्रहार कर रहा है ना कि सैन्य ठिकानों पर

नयी दिल्ली 17 मई (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने आज स्पष्ट किया कि आपरेशन सिन्दूर शुरू होने से पहले नहीं बल्कि बाद में पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी कि भारत आतंकी ढांचे पर प्रहार कर रहा है ना कि सैन्य ठिकानों पर।

विदेश मंत्रालय के प्रचार विभाग ने आज यहां एक बयान जारी करके कहा, ‘विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा था कि हमने शुरुआत में ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी, जो स्पष्ट रूप से आपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद का प्रारंभिक चरण है।’

बयान में कहा गया है कि इस कथन को गलत तरीके से बताया जा रहा है कि आपरेशन शुरू होने से पहले चेतावनी दी गई थी। इस तरह से तथ्यों की पूरी तरह से गलत व्याख्या की जा रही है।

Next Post

तीन वाहन चोर पकड़े, 11 गाडिय़ां बरामद

Sat May 17 , 2025
ग्वालियर। वाहन चेकिंग के दौरान ग्वालियर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को पकड़ा। आरोपी चोरी की बाइक से घूम रहे थे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो चोर गिरोह ने शंकरपुर के पास खंडहर में चोरी की 10 बाइक रखी होना बताया। पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन को […]

You May Like