कच्चे तेल में तेजी से रुपया 18 पैसे टूटा

मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 18 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.74 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन गिरी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 13 पैसे फिसलकर 94.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज सात पैसे की बढ़त में 94.49 रुपये प्रति डॉलर पर हुई लेकिन इसके बाद इसका ग्राफ सीधे नीचे की ओर गया। दोपहर बाद एक समय यह 94.89 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। अंत में 94.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से रुपये पर दबाव रहा। यह फिलहाल सवा प्रतिशत चढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.33 प्रतिशत टूट गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी आज भारतीय पूंजी बाजार में 23 करोड़ डॉलर की शुद्ध निवेश किया। इन दोनों कारकों से रुपये की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

दक्षिण कोरिया के इंचियोन हवाई अड्डे पर बनेगा स्टार अलायंस का लाउंज

Tue Sep 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन (आईआईएसी) और विमान सेवा कंपनियों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन स्टार अलायंस ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल स्थित इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल-1 पर स्टार अलायंस लाउंज बनाने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये। भारत […]

You May Like