खेलों के माध्यम से जीवन में सीखते अनुशासन: मिश्रा

सीहोर। चर्च मैदान पर जारी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में सीनियर वर्ग की टीम सीहोर क्लब ने डीएसवायडब्ल्यू को 6-3 से हराया.

खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा ने कहाकि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता सीखते हैं. खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करना उन्हें मानसिक रूप से मजबूत और खेल में निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है. जब प्रशिक्षक या मार्गदर्शक सही मार्गदर्शन और सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं तो इससे न केवल उनका शारीरिक विकास होता है बल्कि जीवन में सफलता के द्वार भी खुलते है.

 

Next Post

ढाबे से पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण पकड़ा, ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Sun Jun 28 , 2026
सागर। सागर जिले के नरयावली थाना पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित एवं परिवहन किए जा रहे ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ को जब्त कर चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। थाना नरयावली की प्रभारी उप निरीक्षक प्रतिमा मिश्रा पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना […]

You May Like