छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बारिश का बड़ा अलर्ट! गरज-चमक के साथ होगी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो 9 जुलाई को पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं।

गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। खास बात ये है कि अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो इस बार मानसून की मजबूत स्थिति की ओर इशारा कर रही है।

.....

Next Post

अर्जेंटीना में ट्रेनिंग के दौरान उड़ाते विमान से कूदा पायलट, छात्रा ने दिखाई अदम्य बहादुरी और सुरक्षित कराई लैंडिंग

Thu Jul 9 , 2026
टोलेडो, अर्जेंटीना के टोलेडो शहर में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक 42 वर्षीय फ्लाइट इंस्ट्रक्टर लिएंड्रो एंड्रेस बर्टाजो ने उड़ान के दौरान अचानक विमान का दरवाजा खोलकर आसमान में छलांग लगा दी। यह घटना तब हुई जब वह 22 वर्षीय छात्रा रोसारियो को प्रशिक्षण दे रहे थे। […]

You May Like