मध्य-पूर्व की स्थिति पर नजर रखने के लिए मप्र में मंत्रिमंडलीय समिति गठित

भोपाल। मध्य-पूर्व एशिया में तेजी से बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने संभावित प्रभावों की निगरानी और समीक्षा के लिए मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर बनाई गई इस समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप को सदस्य बनाया गया है।

समिति अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और मध्य-पूर्व एशिया की वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र प्रदेश पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की लगातार निगरानी करेगी। साथ ही जरूरत के अनुसार बैठक कर केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के आधार पर मध्य-पूर्व में रह रहे भारतीय नागरिकों से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के उपायों की समीक्षा भी करेगी।

इसके अलावा समिति प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरक तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की स्थिति पर भी नजर रखेगी और उन्हें सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव देगी। राज्य सरकार की ओर से संभावित पहल और नीतिगत निर्णयों के संबंध में भी समिति केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

Next Post

रबी विपणन में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की निगरानी एवं समीक्षा के लिये समिति गठित

Tue Mar 10 , 2026
भोपाल। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की निगरानी एवं समीक्षा और बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये मं‍त्रि-मंडल समिति गठित की गई है। समिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, […]

You May Like