पश्चिम बंगाल की जीत, मोदी पर भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: यादव

अलवर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के प्रभारी रहे अलवर सीट से सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता के भरोसे और पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

श्री यादव शुक्रवार को अलवर में केंद्र सरकार के ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। यह कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की जीत है।

इस दौरान, पश्चिम बंगाल के राजनीतिक घटनाक्रम और तृणमूल कांग्रेस सांसदों के दिल्ली में उनसे मुलाकात संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने लंबे समय तक वामपंथी शासन और उसके बाद ममता बनर्जी सरकार का दौर देखा है। इन वर्षों में राज्य विकास की गति से पीछे रहा, लेकिन अब वहां बदलाव की शुरुआत हुई है और राज्य विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गयी है। इसी कारण देशभर में श्री मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से देश में विकास की नयी इबारत लिखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Next Post

राज्यसभा प्रत्याशियों को जल्दबाजी में निर्वाचित घोषित करना लोकतंत्र पर सवाल : पांसे

Fri Jun 12 , 2026
बैतूल: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से पहले निर्वाचित घोषित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक मर्यादाओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने वाला कदम बताया है।श्री पांसे […]

You May Like