
मुलताई। किसानो से उपज खरीदने के बाद राशि नही देकर गबन करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 23 मई 2026 को फरियादी सुधीर पिता धनवंत सिंह चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बाडेगांव थाना मुलताई अपने साथ अन्य 23 ग्रामीण किसानों के साथ थाना पहुंचकर लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी रवि पिता सेवाराम गुजरे निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई द्वारा किसानों से गेहूं एवं मक्का की फसल खरीदकर भुगतान करने में टालमटोल की गई तथा छलपूर्वक किसानों से करीब 21 लाख 56 हजार 65 रुपए की राशि वापस नहीं की। आवेदन की जांच के बाद पुलिस द्वारा आरोपी रवि पिता सेवाराम गुजरे निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई के विरुद्ध धारा 316(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पिता सेवाराम गुजरे को मुलताई कस्बे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि श्रीराम मांडवी एवं प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे की सराहनीय भूमिका रही।
