भोपाल नगर निगम का अटल भवन: कागजी दावा या जमीनी राहत? जानें क्या बोले आम लोग

भोपाल: भोपाल नगर निगम का नया मुख्यालय… अटल भवन। तुलसी नगर में बने नगर निगम के नए मुख्यालय अटल भवन में नगर निगम के प्रमुख विभागों को एक ही जगह संचालित किया जा रहा है। इसका मकसद यही है कि लोगों को अलग-अलग कामों के लिए शहर में अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।लेकिन कागज पर किए गए दावे और जमीन पर लोगों का अनुभव… इसे जानने के लिए हमने अटल भवन पहुंचे लोगों से बात की।
यानी लोगों के मुताबिक, एक ही जगह पर विभाग मिलने और रिसेप्शन से मार्गदर्शन मिलने से नगर निगम के कामों के लिए भटकने की परेशानी कम हुई है।
आम नागरिक, शाबुद्दीन खान ने हमसे बात करते हुए कहा- “इस पहल से हमें राहत मिली है। एक ही इमारत में सभी कार्यालय मिल जा रहे हैं। अब नगर निगम से जुड़े काम के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ता।”
अटल भवन का उद्देश्य सिर्फ नया कार्यालय बनाना नहीं, बल्कि नगर निगम की सेवाओं को आम लोगों के लिए ज्यादा सुगम बनाना है। अब लोगों का अनुभव बता रहा है कि कम से कम शुरुआत में… ये बदलाव राहत देने वाला साबित हो रहा है।

Next Post

रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में जन सरोकार के मुद्दों पर होगा खुला संवाद : संदीप दीक्षित

Tue Aug 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के सहयोगी संगठन रचनात्मक कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन यहां 12 और 13 अगस्त को आयोजित होगा जिसमें शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी, विस्थापन और पर्यावरण समेत जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित […]

You May Like