तीन दुकानों में लगी आग, गैरेज में रखी सात गाड़ियां राख

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के बजरंगपुरा में भीषण आग से हड़कंप मच गया. आग पहले एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी और फिर तेजी से फैलते हुए पास की दो अन्य दुकानों और एक ऑटो गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में गैरेज में मरम्मत के लिए रखी गईं सात दोपहिया गाड़ियां जलकर खाक हो गईं.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुशवाह नगर से सटी बजरंगपुरा गली में राहुल रावत की ऑटो पार्ट्स की दुकान से आग की लपटें उठती देखी गईं.

आग इतनी तेजी से फैली कि पास में स्थित विजय मालवीय की मोटर बाइंडिंग की दुकान और कृष्णा ऑटो गैरेज भी चपेट में आ गए. गैरेज संचालक ने बताया कि हादसे के वक्त अंदर सात गाड़ियां सुधारने के लिए खड़ी थीं, जो पूरी तरह जल गईं. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन तीनों दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है.

Next Post

देवी अहिल्या के विचार आज भी मार्गदर्शक

Wed May 28 , 2025
इंदौर: माँ अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्मशती के अवसर पर, उनके न्यायप्रिय, नीतिपूर्ण और लोककल्याणकारी सुशासन की परंपरा को स्मरण करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में सुशासन और महिला सशक्तिकरण का पर्याय: मां अहिल्या बाई होलकर विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में […]

You May Like