म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,471 हुई

यांगून, 06 अप्रैल (वार्ता) म्यांमार में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,471 हो गई। यह जानकारी सरकारी दैनिक द मिरर ने रविवार को दी।

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण शनिवार तक 4,671 लोग घायल हुए हैं जबकि 214 लोग अभी तक लापता हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बचाव संगठनों ने भूकंप के बाद इमारतों में फंसे 653 लोगों को बचाया है और मलबे से 682 शव निकाले गए हैं।

Next Post

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राष्ट्रपति की मुहर, गजट अधिसूचना जारी

Sun Apr 6 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) वक्फ विधेयक संशोधन विधेयक 2025 को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने शनिवार को स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही संसद में पारित किया गया यह विधेयक देश का कानून बन गया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने राष्ट्रपति के अनुमति के बाद वक्फ संशोधन विधेयक […]

You May Like

मनोरंजन