वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राष्ट्रपति की मुहर, गजट अधिसूचना जारी

नयी दिल्ली (वार्ता) वक्फ विधेयक संशोधन विधेयक 2025 को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने शनिवार को स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही संसद में पारित किया गया यह विधेयक देश का कानून बन गया है।

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने राष्ट्रपति के अनुमति के बाद वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है। वक्फ संशोधन विधेयक को राज्य सभा में 17 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद शुक्रवार तड़के मत विभाजन के बाद पारित किया गया था। विधेयक के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े थे। उससे एक दिन पहले लोक सभा में 13 घंटे की चर्चा के बाद विधेयक को पारित किया गया था। जहां इसके पक्ष में 288 और विपक्ष 232 मत पड़े।

सरकार का कहना है कि इस विधेयक से वक्फ के कामकाज और प्रबंध में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा गरीब मुसलमानों को इसका फायदा होगा।

Next Post

एकतापुरी क्षेत्र में शराब की दुकान का महिलाओं ने किया विरोध

Sun Apr 6 , 2025
भोपाल। शहर के एकतापुरी क्षेत्र में नई शराब की दुकान खुलने पर स्थानीय महिलाएं इसका जमकर विरोध कर रही हैं. क्षेत्र में सुरक्षा का ख्याल रखते हुए महिलाएं इसके विरोध में खड़ी हैं. प्रदर्शन कर रही महिलाओं को मंत्री विश्वास सारंग और पुलिस प्रशासन ने आश्वास्न दिया है कि जल्द […]

You May Like