
आलीराजपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की 12वीं कक्षा (ह्यूमैनिटीज) के परिणामों में अलीराजपुर की होनहार छात्रा रुद्राक्षी नीरजा पियूष चंदेल ने शानदार सफलता हासिल की है। रुद्राक्षी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे असाडा राजपूत समाज का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि ह्यूमैनिटीज सब्जेक्ट अलीराजपुर में नहीं होने से छात्र बड़ौदा पढ़ने गई और बड़ौदा मैं परचम लहराया।
स्वर्गीय पिता के सपने को बनाया लक्ष्य
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय रुद्राक्षी ने अपने स्वर्गीय पिता के अधूरे सपनों और उनके आशीर्वाद को दिया है। भावुक होते हुए रुद्राक्षी ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल करें। इस सफलता के पीछे उनकी माता नीरजा चंदेल का निरंतर प्रोत्साहन, अटूट साथ और स्नेह रहा है, जिन्होंने पिता के जाने के बाद भी रुद्राक्षी के हौसलों को कभी कम होने नहीं दिया।
देश की सेवा करना
सिविल सेवा के जरिए देश सेवा
आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए रुद्राक्षी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य सिविल सेवा (UPSC) में जाकर देश की सेवा करना है। वह अभी से इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे की पढ़ाई और तैयारी की रणनीति बना रही हैं।
परिवार और समाज में हर्ष की लहर
रुद्राक्षी की इस कामयाबी पर उनकी बुजुर्ग दादी ने आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, उनकी नानी, मौसी, अन्य परिजनों, शिक्षक गणों और मित्र मंडल ने उन्हें बधाई दी है।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर असाडा राजपूत समाज, बड़ौदा एवं अलीराजपुर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्राक्षी ने अपनी कड़ी मेहनत से बेटियों के लिए एक मिसाल पेश की है। पूरे समाज और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।
क्या कहना है छात्रा का
मेरी सफलता के पीछे मेरी माँ का संघर्ष और पिता का आशीर्वाद है। अब मेरा अगला लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है।
