नई दिल्ली, हॉकी वर्ल्ड कप के पूल डी के अपने पहले मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से शिकस्त दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 43वें मिनट में बेहतरीन गोल दागे, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बयान
मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में जीत दर्ज करना और पूरे तीन अंक हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण था। टीम का मुख्य उद्देश्य मैच दर मैच रणनीति के तहत मौके बनाना और गोल करना है।
अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ
पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से ओत-प्रोत भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला आज 17 अगस्त को शाम 6:30 बजे से मजबूत इंग्लैंड की टीम के खिलाफ होगा।

