जुझारू इंडियन आर्मी को मात देकर ईस्ट बंगाल सेमीफाइनल में

कोलकाता, (वार्ता) पी.वी. विष्णु के पहले हाफ में किए गए हेडर की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल में जुझारू इंडियन आर्मी एफटी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

ईस्ट बंगाल को आखिरकार 38वें मिनट में सफलता मिली। क्रिस्टोफर इकोनोमिडिस ने बॉक्स के भीतर शानदार क्रॉस भेजा और विष्णु ने अपने पहले के मौके की भरपाई करते हुए ऊंची छलांग लगाकर सटीक हेडर के जरिए गेंद को दाएं कोने में पहुंचा दिया। ठाकुरी ने उंगलियों से गेंद को छूने की कोशिश की, लेकिन उसे रोक नहीं सके और ईस्ट बंगाल ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने पहले हाफ के बाकी हिस्से में भी मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा और दूसरे हाफ में भी अपनी इस एक गोल की बढ़त का कायम रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड के प्रदर्शन और बनाए गए स्पष्ट मौकों को देखते हुए स्कोरलाइन और भी बड़ी हो सकती थी, अगर टीम अपने कई अच्छे अवसरों को गोल में बदल पाती।

 

Next Post

मोबाइल हैक, खाते से 95 हजार पार

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर: फ्लिपकार्ट से रिफंड दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने व्हाट्सएप कॉल से महिला का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 94,996 उड़ा दिए। जानकारी अनुसार गोरखपुर थाना अंतर्गत हवाबाग कॉलेज कटंगा निवासी 42 वर्षीय सोनम मालवीय को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फ्लिपकार्ट रिफंड के पैसे पेटीएम […]

You May Like