
*दमोह*। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी का विशेष जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है.
सांसद लोधी ने रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा नगर, गढ़ाकोटा ग्रामीण व बलेह मंडल में प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित व समाजसेवी व्यक्तित्वों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया.सम्मानित होने वालों में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पी.एल. पटैल व आर.आर. रावत, सेवानिवृत्त शिक्षक रामविशाल दुबे व सीताराम पाल, सेवानिवृत्त वेटरनरी चिकित्सक डॉ. रामदास कुर्मी एवं डॉ. हरिराम पटैल, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक श्री राजकुमार सिंह राजपूत शामिल रहे.सांसद ने प्रबुद्धजनों से विकसित भारत-2047 के संकल्प पर संवाद किया और मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
