रीवा में नवरात्र की धूम, 400 से अधिक प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे कारीगर

रीवा।  नवरात्र नजदीक आते ही शहर में तैयारियां तेज हो गईं। कारीगर 400 से 500 दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं, वहीं समितियां पंडालों की सजावट और लाइटिंग में जुटी हैं।

2.5 से 6 फीट की प्रतिमाओं की मांग सबसे ज्यादा है, कीमत 4500 से 15000 रुपये तक। 14-15 फीट की बड़ी मूर्तियां भी बन रही हैं। 8-9 अक्टूबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

मानस भवन, खन्ना चौराहा, सिरमौर चौराहा, वेंकट रोड सहित कई स्थानों पर मूर्ति निर्माण जारी है। कारीगरों ने बताया एक प्रतिमा को आकार देने में 3-4 महीने लगते हैं।

Next Post

प्रिंसिपल हाय-हाय’ के नारों से गूंजा शहडोल, कलेक्टर से मिलने निकले छात्र

Wed Oct 7 , 2026
शहडोल। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बिरौड़ी में प्राचार्य के प्रभार को लेकर छात्रों में नाराजगी है। माध्यमिक शिक्षक को प्रभार दिए जाने के विरोध में छात्र पैदल कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हुए। छात्रों ने मामले की जांच और योग्य पूर्णकालिक प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की। Facebook Share on […]

You May Like