
जबलपुर। पनागर में हुए एक्सीडेंट में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि अमन पटेल 25 वर्ष निवासी ग्राम छीनामानी पनागर को शनिवार रात सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण शासकीय अस्पताल पनागर से रेफर होकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, दौरान उपचार के अमन पटेल की मौत हो गयी है।
