फांसी के फंदे पर झूली युवती 

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत भकलिया में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति रूकमन चौधरी 36 वर्ष निवासी भकलिया ने सूचना दी कि उसके 5 बच्चे है। बेटी सुहानी नहाकर आयी और कमरे में चली गयी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया जो काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उसने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा न खुलने पर बेटे अरमान ने घर के ऊपर चढ कर खपरे उठाकर देखा तो सुहानी पंखे से फांसी पर लटकी हुई थी। दरवाजे को धक्का मारकर खोले। सुहानी को फांसी से उतार कर 108 एम्ब्यूलेंस से शासकीय अस्पताल पाटन ले गये जहॉ सुहानी 18 वर्ष को डाॅक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

भोपाल में नाले में गिरी कार, क्रेन की मदद से निकाली गई, कोई हताहत नहीं

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल। आज शहर के के एन प्रधान चौराहे पर रवींद्र भवन के गेट के पास एक कार अचानक नाले में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से कार को नाले से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस […]

You May Like