इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में नागरिकों के स्वास्थ्य प्रभावित होने की घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों का त्वरित, समुचित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इलाज व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
प्रभावित मरीजों को आवश्यक दवाइयां, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं और सभी जरूरी संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी को परेशानी न हो. वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है. स्वास्थ्य विभाग को उपचार की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य अमला पूरी मुस्तैदी से उपचार कार्य में जुटा है. वहीं घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच भी कराई जा रही है.
