​नौगांव में गैस के लिए हाहाकार: आधा किलोमीटर लंबी कतार, पुलिस की मौजूदगी में बंटे सिलेंडर

नौगांव: शहर में गैस की किल्लत की अफवाह और एक हफ्ते से रुकी होम डिलीवरी ने हालात विस्फोटक बना दिए हैं। स्टेडियम के पीछे स्थित बुंदेलखंड गैस एजेंसी पर सुबह करीब 9 बजे से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते एजेंसी के बाहर करीब आधा किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया, लेकिन अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखी गई।

पभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से गैस की होम डिलीवरी बंद है और ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल भी ठीक से काम नहीं कर रहा। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने 7–8 दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला, जिससे उन्हें चूल्हा जलाने में दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है कि शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 10 हजार कनेक्शन इसी एजेंसी से जुड़े हैं, जहां रोजाना लगभग 350 सिलेंडरों की खपत होती है।

इस बीच प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। गैस वितरण व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी अजय रैकवार मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि साइबर समस्या के कारण बुकिंग और रसीद कटने में देरी हुई है। फिलहाल पुलिस निगरानी में सिलेंडरों का वितरण जारी है और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Next Post

गैस संकट पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम: शेखावत

Sun Mar 15 , 2026
जोधपुर, 15 मार्च (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और कांग्रेस पार्टी इसे मुद्दा बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का गैर-जिम्मेदाराना प्रयास कर रही है। श्री शेखावत ने शनिवार को यहां मीडिया से […]

You May Like