दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला लिपिकों का भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दमोह – दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लिपिक कर्मचारियों ने राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें हजारों की संख्या में लिपिक कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला लिपिक वर्गीय अध्यक्ष श्री राजीव बड़कुल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्ग की प्रमुख मांगों में अनुकंपा नियुक्ति में CPCT की अनिवार्यता समाप्त करना तथा मंत्रालय के लिपिक कर्मचारियों के समान वेतनमान लागू करना शामिल है।

इस प्रदर्शन में दमोह जिले के शिक्षा, वन, लोक निर्माण विभाग (PWD), आईटीआई एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक लिपिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति ने शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला लिपिक संघ के अध्यक्ष ने अपने अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हुए सभी लिपिक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मांगों के निराकरण तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

सादर प्रकाशनार्थ

समस्त ब्यूरो चीफ दमोह

 

प्रेषक

जिला लिपिक संघ दमोह

Next Post

काली बिल्ली, आधी रात का आईना और भूत का डर... 'यादें' के कलाकारों ने खोले बचपन के उन राज़ों के पन्ने, जिन पर कभी था पूरा यकीन

Mon Aug 10 , 2026
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) बचपन की दुनिया भी कितनी अजीब होती है। कभी काली बिल्ली का रास्ता काटना किसी अनहोनी का संकेत लगता है, कभी आधी रात को आईने में देखने से डर लगता है और कभी घर में सीटी बजाने भर से भूत के आने का खौफ सताने लगता […]

You May Like