नई दिल्ली। भारतीय में नए स्मार्टफोन्स की एंट्री और पावरफुल एक्सेसरीज के साथ काफी हलचल देखने को मिल रही है. फिलिप्स ने 6.67 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 64एमपी कैमरा और 5,700एमएएच बैटरी के साथ अपना फिलिप्स एस 7221 5 जी फोन भारत में पेश कर दिया है। दूसरी तरफ, विवो ने 144एचजेड 3डी कर्व्ड एएमओएलईडी डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर और 7,050एमएएच बैटरी से लैस अपना प्रीमियम फोन वीवो T5 लॉन्च किया है। इसके अलावा, रेडमी 17 और रेडमी नोट 17 प्रो की कीमतें भारत में लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। वहीं, यूआरबीएन ने 25,000एमएएच बैटरी वाली नई पावर बैंक लॉन्च की है। प्रमुख खबरों के बारे में विस्तार में जानते हैं।
फिलिप्स एस 7221 5जी भारत में लॉन्च
फिलिप्स ने भारत में अपना 5जी स्मार्टफोन फिलिप्स एस 7221 5 जी लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 22,499 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एचडी + डिस्प्ले दिया गया है और यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 16 पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें डुअल 5जी सिम सपोर्ट वाला 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 64एमपी कैमरे और 5,700एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है।
विवो टी 5 लॉन्च
विवो ने भारत में अपनी टी सीरीज का नया स्मार्टफोन विवो टी 5 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3 डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ओआईएस पोर्ट वाला 50एमपी सोनी आईएमएक्स 882 कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 7,050mAh बैटरी वाले फोन की कीमत 34,999 रुपये से शुरू है। फोन को 31,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।
पिक्चर-इन-पिक्चर में चल रहा है
आने वाले स्मार्टफ़ोन 2026: आईफ़ोन 18 प्रो और फोल्डेबल आईफ़ोन से लेकर नए फ्लैगशिप तक!
Redmi 17 और Redmi Note 17 Pro की कीमत लीक
Redmi 17 और Redmi Note 17 Pro की भारत में कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। लोकप्रिय टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Redmi 17 के बेस वेरिएंट की कीमत 25,000 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Redmi Note 17 Pro के 8GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 39,000 रुपये और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,000 रुपये हो सकती है।
25,000mAh बैटरी वाली पावर बैंक URBN ने भारत में अपना नया और पावरफुल URBN Mega Stack (UPR305) 100W पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक में 25,000mAh की बड़ी लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी गई है, जो 100W तक फास्ट आउटपुट चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसमें इन-बिल्ट Type-C केबल के साथ डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है। डिवाइस में USB-C पोर्ट, बिल्ट-इन USB-C केबल और USB-A (22.5W) पोर्ट के जरिए एक साथ तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इसकी कीमत 4,999 रुपये है।
