अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर

छापीहेड़ा। नगर में बुधवार दोपहर में सेदरा रोड मुक्तिधाम के पास बायपास रोड पर बाइक पर छापीहेड़ा से कुआखेड़ा पति-पत्नी पुत्री जा रहे थे. जाते समय बाय पास रोड पर अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

आसपास निकल रहे लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशाल दांगी उम्र 40 वर्ष निवासी कुआखेड़ा के पैर फैक्चर राधा पति कुशाल दांगी उम्र 32 वर्ष सिर पर गंभीर चोट, भूली भाई पिता कुशाल दांगी उम्र 10 वर्ष सिर पर गंभीर चोट के कारण घायल अवस्था में रेफर किया गया. मौके पर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती व पुलिस टीम पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है.

Next Post

बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Wed Sep 2 , 2026
ब्यावरा। शाजापुर जिले के माल्याहेड़ी गांव के रहने वाले सुनील भील की बुधवार को सडक़ हादसे में मौत हो गई. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को ससुराल से लेने के लिए सुठालिया के कोटरा गांव जा रहा था. सुठालिया रोड पर बरखेड़ा के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर […]

You May Like