जबलपुर: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। देखा जाए तो उपार्जन शुरू होने में अब भी एक सप्ताह का समय है लेकिन उसके पहले ही जिन किसानों की गेहूं कट चुकी है वह कृषि उपज मंडी में प्राइवेट रूप से व्यापारियों को गेहूं बेच रहे हैं।
जिसके चलते कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। खेतों में लगातार गेहूं की कटाई जारी है, हालांकि जिन किसानों ने पंजीयन कराया है वह समर्थन मूल्य पर फसल बेचेंगे लेकिन कुछ किसान मंडी में व्यापारियों को ही अपनी फसल बेच रहे हैं।
