सटोरिया गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ा

जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं खमरिया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर घाना एसबीआई एटीएम के सामने दबिश देकर सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा। जिसके कब्जे से नगद 7 हजार 390 रूपये जप्त किए गए।टीआई सरोजनी टोप्पो ने बताया कि ग्राम घाना एसबीआई एटीएम के सामने सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे चंदन ठाकुर पिता रामप्रसाद ठाकुर 40 वर्ष निवासी घाना को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पूछने पर गुड्डू उर्फ जय कुमार चौधरी निवासी सोनपुर के कहने पर सट्टा लिखना बताया सट्टा लिखने के एवज में गुड्डू उर्फ जय कुमार द्वारा 500 रूपये प्रतिदिन देना बताया। आरोपी चंदन ठाकुर के कब्जे से 4 सट्टा पट्टी तथा नगदी 7 हजार 390 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

जेवर, नगदी ले गए चोर

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत दर्शनी कालोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चुराकर ले गए।पुलिस ने बताया कि प्रदीप दाहिया 35 वर्ष निवासी ग्राम दर्शनी कालोनी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि पत्नी मीना बाई दाहिया को साथ लेकर घर में ताला बंद कर […]

You May Like