जेवर, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत दर्शनी कालोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चुराकर ले गए।पुलिस ने बताया कि प्रदीप दाहिया 35 वर्ष निवासी ग्राम दर्शनी कालोनी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि पत्नी मीना बाई दाहिया को साथ लेकर घर में ताला बंद कर राशन लेने ग्राम दर्शनी राशन दुकान गया था.

राशन दुकान पर पत्नी केा छोड़कर काम में चला गया था, पत्नी मीना बाई राशन लेकर घर पहुॅची एवं उसे मोबाइल पर बतायी कि घर में ताला टूटा है अंदर रखी पेटी का कुंदा भी टूटा है पेटी में रखा सामान बिखरा पड़ा है पेटी में रखे सोने की मनचली, पेंडल, टाप्स, लाकेट 2, चांदी की 2 जोड़ी पायल, हाफ करधन, 4 जोड़ी बिछिया, नगदी 8 हजार रूपये गायब थे।

Next Post

मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत बेलखाडू में कृष्ण कुमार पटेल की मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर नगदी रूपये, मोबाइल चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से चुराया हुआ एक मोबाईल एवं चुराये हुये रूपयो में से नगद 8 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर […]

You May Like