जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत बेलखाडू में कृष्ण कुमार पटेल की मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर नगदी रूपये, मोबाइल चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से चुराया हुआ एक मोबाईल एवं चुराये हुये रूपयो में से नगद 8 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई।
पकड़े गए आरोपियों में रमन विश्वकर्मा पिता कमल प्रसाद विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी बजरंग नगर माढोताल, ऋषि राय पिता लाल चंद्र राय 36 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया थाना कटंगी शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी रमन विश्वकर्मा के खिलाफ पूर्व से 4 अपराध चोरी के अपराध दर्ज है।
