जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई में चाकू से गोदकर हत्या करने वाले पूर्व मंगेतर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक कु. रिचा रजक 19 वर्षीय निवासी इमलिया प्रेमनगर नई बस्ती अधारताल की रिछाई में अंशुल नमकीन फैक्ट्री में काम करती थी। जिसकी गढा निवासी साहिल रजक की दोस्त दो साल पहले हुई थी। ऋचा की सगाई पिछले साल जून माह में साहिल रजक के साथ हुई और शादी तय की गई।
शादी के पहले ही साहिल दहेज में पांच लाख की डिमांड करने लगा था। जिसके चलते ऋचा ने शादी से मना कर दिया था। इसके बाद से वे ऋचा पर शक करने लगा था। गत दिवस रिचा साथ में काम करने वाली पूजा ठाकुर के साथ रिचा घर लौट रही थी तभी रिचा का पूर्व मंगेतर साहिल रजक अपने साथी अजय के साथ पहुंचा। युवती कुछ समझ पाती इसके पहले ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार ओ गया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी साहिल रजक 22 वर्ष एवं अजय भूमिया 22 वर्ष दोनों निवासी गढा को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
