जबलपुर :रविवार को अखिल भारतीय संत समिति की केंद्रीय बैठक नासिक में आयोजित हुई जिसमे पूरे देश से पधारे हुए जगतगुरु शंकराचार्य महंत श्री महंत मंडलेश्वर महामंडलेश्वरों एवं सभी संप्रदायो के मध्य जबलपुर से श्रीमद् जगदगुरू डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज को आखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया।देश के सभी संतो ने सर्वसम्मति से अपनी करतल ध्वनि से सहमति प्रदान कर बधाईया देकर खुशियाँ मनाई एवं माल्यार्पण किया।
अ.भा.स. समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सप्तम कुबेराचार्य अविचल देवाचार्य जी महराज, अ. भा. स. समिति के राष्ट्रीय महामंत्री दण्डीस्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती महराज इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत अनिलानंद महाराज (प्रदेश महामंत्री) महत हनुमान दास प्रदेश संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी पुरुषोत्तमदास प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी नरसिंह दास महंत स्वामी बालक दास एवं सभी देशों से पधारे पूज्य संतो के उपस्थिति में पूज्य महराज श्री को मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया गया श्री सनातन धर्म महासभा नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार तथा संस्कारधानी की सभी धार्मिक मन्दिर, सामाजिक संस्थाओं की ने हर्ष व्यक्त किया है।
