तीन राजस्व अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

 जबलपुर। प्रशासनिक कसावट लाने और राजस्व कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले में पदस्थ तीन राजस्व अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक तहसीलदार कुण्डम रविंद्र पटेल को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मझौली की जिम्मेदारी दी

गई है। इसी प्रकार तहसीलदार सुमित गुप्ता को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील सिहोरा से स्थानांतरित

कर तहसीलदार कुण्डम पदस्थ किया गया है तथा नायब तहसीलदार रिपुदमन सिंह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मझौली से नायब तहसीलदार, भू-संसाधन प्रबंधन, कलेक्ट्रेट जबलपुर बनाया गया है।

Next Post

न्यू मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, दो ट्रक सामान जब्त

Sat Oct 10 , 2026
भोपाल। न्यू मार्केट में शनिवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक अमले ने सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के ऊपर लगी तिरपाल और पन्नियां हटाकर जब्त की गईं। वहीं, बाजार में बैठे हॉकर्स और दुकानों के बाहर रखे काउंटर, जालियां, लोहे की […]

You May Like