सिरोंज में आबकारी कार्यालय और वेयरहाउस पर छापा, कई अनियमितताएं उजागर

सिरोंज। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन में एसडीएम ओम नारायण बड़कुल ने गुरुवार को आबकारी कार्यालय एवं वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई. जिसपर प्रशासन ने संबंधित रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

एसडीएम ओम नारायण बड़कुल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम गुरुवार को आबकारी कार्यालय एवं वेयरहाउस पहुंची, जहां रिकॉर्ड की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान सक्षम अधिकारी की अनुपस्थिति में वेयरहाउस तथा शराब से भरा ट्रक खुला पाया गया. एसडीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वेयरहाउस एवं शराब से भरे ट्रक को खोलते समय निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं भी मिली. उन्होंने बताया कि कुछ रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच जारी है. मामले में कथन दर्ज किए गए हैं, वहीं वेयरहाउस में आने-जाने वाले व्यक्तियों और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है. जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शराब के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी.

Next Post

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया 25 हजार वोटों से जीत का दावा

Thu Jul 30 , 2026
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने चुनाव में बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी लगभग 25 हजार वोटों के अंतर से उपचुनाव जीतेगी। कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता कांग्रेस के साथ है […]

You May Like