गुम मोबाइल से फोन-पे चालू कर खाते से 3.34 लाख निकाले


इंदौर. सांवेर क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे चालू किया और बैंक खाते से 3.34 लाख रुपए निकाल लिए. सांवेर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
धरमपुरी में रहने वाले 73 वर्षीय मदनलाल चौहान ने पुलिस की कि शिकायत में बताया कि 16 से 21 मार्च 2025 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गुम मोबाइल नंबर का उपयोग कर फोन पे चालू किया और बिना अनुमति बैंक खाते से 3 लाख 34 हजार 270 रुपए निकाल लिए. मामले में थाना प्रभारी विजयशंकर महोबिया ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर ऑनलाइन लेनदेन और आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है.

.....

Next Post

सिगरेट गुटखे की दुकान पर चोरों का धावा, 15 हजार का माल साफ

Fri Sep 11 , 2026
इंदौर. यशवंत रोड चौराहे के पास दुकान का ताला तोड़कर चोर सिगरेट, गुटखा-पाउच और गल्ले में रखी करीब एक हजार रुपए की चिल्लर ले गए. वारदात के बाद गल्ला सड़क पर फेंककर चोर फरार हो गए. छोटी गली से निहालपुरा जाने वाले मार्ग पर अखबार बिक्री स्थल के पास जुबेर […]

You May Like

मनोरंजन