
इंदौर. यशवंत रोड चौराहे के पास दुकान का ताला तोड़कर चोर सिगरेट, गुटखा-पाउच और गल्ले में रखी करीब एक हजार रुपए की चिल्लर ले गए. वारदात के बाद गल्ला सड़क पर फेंककर चोर फरार हो गए.
छोटी गली से निहालपुरा जाने वाले मार्ग पर अखबार बिक्री स्थल के पास जुबेर एवरफ्रेश दुकान है. दुकानदार जाकिर अब्बासी और मोहम्मद जुबेर अब्बासी ने बताया कि दुकान में हजारों रुपए की सिगरेट और गुटखा पाउच रखे थे. चोर ताला तोड़कर 15 हजार रुपए से अधिक का सामान और अखबार बिक्री से जुटाई गई करीब एक हजार रुपए की चिल्लर ले गए, घटना सराफा थाना क्षेत्र की है. क्षेत्र के लोगों ने वारदात के पीछे नशे के आदी बदमाशों की आशंका जताई है. उनका कहना है कि दो दिन पहले डॉक्टर हाउस, नार्थ राजमोहल्ला में भी आठ दुकानों के ताले टूटे थे.
Next Post
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल से सरकारी बैंकों का कामकाज ठप हो गया है, जबकि यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू हैं
Fri Sep 11 , 2026
नई दिल्ली, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के आह्वान पर बुलाई गई देशव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल के कारण आज सरकारी बैंकों की सेवाएं भारी रूप से प्रभावित हुई हैं। हफ्ते में पांच दिन कार्य दिवस (5-दिन वर्क वीक) लागू करने और […]

You May Like
-
2 years ago
कोठी शराब दुकान के कर्मचारियों का तांडव
-
9 months ago
मेघनगर में धर्मातंरण कराने वालों के खिलाफ एफआईआर