पुलिस की गाड़ियों की होगी 24 घंटे, रियल टाइम लाइव ट्रेकिंग

पुलिस कमिश्नर ने किया जीपीएस आधारित ट्रेकिंग व मॉनिटरिंग सिस्टम का उद्घाटन

इंदौर: शहर में अपराधों पर नियंत्रण व पुलिसिंग को और बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस की गाड़ियों की जीपीएस ट्रैकिंग कर और प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग का एक नया सिस्टम इंदौर पुलिस द्वारा बनाया गया है, जिसका शुभारंभ पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह ने किया.जीपीएस ट्रेकिंग व मॉनिटरिंग सिस्टम के बारें में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसके तहत इंदौर नगरीय पुलिस के विभिन्न थानों की मोबाईल, थाना प्रभारियों एवं सभी एसीपी के शासकीय वाहनों पर उक्त जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिसकी 24 घंटे मॉनिटरिंग व रियल टाईम ट्रेकिंग की जाएगी.

इससे पेट्रोलिंग व गश्त के दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों ने कहां-कहां और कितनी देर पेट्रोलिंग की व किन इलाकों में गाड़ी गई व कितने समय तक व कितनी दूरी तक चली आदि जानकारी के आधार पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी. इसके द्वारा गाड़ियों की दैनिक, पाक्षिक व मासिक रिपोर्ट भी तैयार की जा सकेगी.
कार्रवाई में भी सहायता मिलेगी
उक्त सिस्टम में गाड़ियों की रियल टाइम लाइव ट्रेकिंग भी होगी तो, किसी भी घटना या दुर्घटना व अपराध आदि होने पर उक्त स्थान के आसपास कौनसी गाड़िया उपस्थित है, ये देखकर और प्रभावी कार्यवाही करने मे भी सहायता मिलेगी. उक्त जीपीएस सिस्टम को अभी 50 से ज्यादा शासकीय वाहनो में लगाया गया है, जिसकी ट्रेकिंग व मॉनिटरिंग के एनलिसिस के आधार पर आगे और भी उन्नत किया जाएगा.

Next Post

नोटिस जारी कर दी चेतावनी, जल्द से जल्द हटाई जाए दीवार

Sun Mar 2 , 2025
सेना की 11 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का मामला जबलपुर: कैंट बोर्ड अंतर्गत कटंगा में आर्मी की करीब 11 एकड़ बेशकीमती जमीन पर किए जा रहे अवैध रूप से निर्माण के मामले पर कैंट बोर्ड शनिवार को एक्शन मोड पर आ गया है। जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड प्रशासन […]

You May Like