हौसान्ना के जयकारो से किया प्रभु का स्वागत

ग्वालियर: आज 29 मार्च को खजूर रविवार के साथ पुण्य सप्ताह आरम्भ हुआ। इस श्रंखला में संत जोन महागिरजाघर में सुबह 7.30 बजे मुख्य अनुष्ठान दाता पल्ली पुरोहित फादर जोसफ चिपसन, डीकेन कपिल, सेंट पॉल चर्च मुरार में सुबह 8.00 बजे मुख्य अनुष्ठान दाता फादर लॉरेंस डिसूजा पल्ली पुरोहित , फादर जॉन प्रमोद, फादर हर्शल एंटनी एवं धर्मप्रांत के अन्य पुरोहितों द्वारा खजूर की डालियों पर आशीष देकर सभी खीस्तीय विश्वासियों को वितरित की गई। तत्पश्चात् पुरोहितों द्वारा मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया।

संत पॉल चर्च में पहला पाठ कु. अंशिक़, दूसरा पाठ केविन फिलिप एवं निवदेन श्रीमती क्लारा मिंज एवं सुसमाचार फादर जॉन डिसूजा एवं प्रवाचन फादर हर्शल ने पढ़ा। संत जॉन महागिरजाघर में एवं संत पॉल चर्च में पुरोहितों नें बताया कि प्रभु येसु जानते थे कि उन्हें कष्ट झेलना पडेगा उन पर अत्याचार होगें, उन्हें धिक्कारा जायेगा और उन पर झूठे आरोप लगाए जायेगे और उनकी मृत्यु निश्चित है फिर भी उन्होने साहस पूर्वक येरूसालेम नगर में प्रवेश किया। येरूसालेम के निवासियों द्वारा उनको राजा स्वीकार करते हुए उनके मार्ग में खजूर की डालियां एवं अपने कपड़े बिछाकर उनका स्वागत करते हुए उनकी जयजयकार की। इसी स्मरण में खजूर रविवार विश्वभर में मनाया जाता है। कल दिनांक 30 मार्च सोमवार को शाम 5.30 बजे संत पॉल चर्च में ख्रीस्मा मिस्सा होगी।

Next Post

भांडेर में ट्रक से कुचलकर गौवंश की मौत, 100 फीट तक घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार

Sun Mar 29 , 2026
दतिया: आज यहां रविवार सुबह भांडेर कस्बे में एक दर्दनाक घटना हुई, तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने एक गौवंश को कुचल दिया। हादसा सुबह नं. 1 स्कूल से बाजार जाने वाले रास्ते पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने बैक करते समय गाय को […]

You May Like