मुंबई, (वार्ता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री प्रिया सिन्हा का बोलबम गीत ‘सइयाँ जी भाँग चाही लोटे लोटे’ रिलीज हो गया है।
प्यारा बोलबम गीत ‘सइयाँ जी भाँग चाही लोटे लोटे’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ बोलबम गीत ‘सइयाँ जी भाँग चाही लोटे लोटे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है। इसके लिए मुझे बहुत खुशी है। यह गीत गाते समय मुझे बहुत अच्छा लगा था। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह गाना पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
प्रिया सिन्हा ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत मनोरंजन से भक्ति से भरपूर है। भोलेनाथ की जीवन संगिनी के रूप में इस गीत में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘सइयाँ जी भाँग चाही लोटे लोटे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में प्रिया सिन्हा नजर आ रही हैं। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। कंपोजर नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
