NH 3: शिकायत के बाद क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत

इंदौर:मप्र से महाराष्ट्र को सीधे जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं. 03 फोरलेन सड़क के महाराष्ट्र से म.प्र. के प्रवेश द्वार बिजासन से खलघाट वाले हिस्से विशेष रूप से बिजासन से सेंधवा वाले हिस्से के क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य एवं साईड शोल्डर भरने का कार्य किया गया, जिससे प्रतिदिन हजारो वाहन चालको को आवागमन मे सुविधा होगी.

उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता बी.एल.जैन ने उक्त मार्ग की दुर्दशा को लेकर प्रधान मंत्री कार्यालय को ई-मेल से शिकायत प्रेषित करते हुए अवगत कराया था कि इंदौर से मुम्बई वाले हिस्से मे महाराष्ट्र की सीमा से म.प्र. के बिजासन से खलघाट वाले हिस्से में मार्ग अनेक स्थानो से क्षतिग्रस्त हो चुका है. विशेष रूप से बिजासन से सेंधवा तक के हिस्से के मार्ग में अनेक स्थानो पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है.

साथ ही पटरी के साईड के शोल्डर भी नहीं भरी होने के कारण भारी आवागमन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है. खबर को नवभारत ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक पीआईयु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंदौर को प्रेषित करते हुए कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए थे.

निर्देश के बाद कंसेष्नायर खलघाट-सेंधवा टोलवेज द्वारा आवश्यकताओं के अनुसार फुटपाथ ओवरले अर्थात् मरम्मत कार्य और शोल्डर फिलींग का कार्य किया गया है. बारिश के दौरान कुछ स्थानो पर गढ्ढे बन गए थे और शोल्डर क्षतिग्रस्त हो गए थे इन कमियो को तुरंत ठीक कर दिया गया हैै और रियायत समझौते के अनुसार रियायतग्राही द्वारा परियोजना राजमार्ग का नियमित रूप से रखरखाव किया जा रहा है.

Next Post

गांजा तस्करी में किसान

Sat Jul 19 , 2025
धार, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ से आ रहा नशे का ज़हर इंदौर: शहर में नशे का नेटवर्क दिनों दिन विस्तार ले रहा है और अब चौंकाने वाला पहलू यह सामने आया है कि गांजे की तस्करी में किसान भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई में खुलासा हुआ है […]

You May Like