तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: अधारताल पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी को शोभापुर से धरदबोचा। पकड़ा गया आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था। टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि जवाहरनगर  निवासी सूरज जोशी की हत्या करने के इरादे से विवेक पटेल और शुभम पटेल ने तीन माह पूर्व फायरिंग की थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

पूर्व मेंं शुभम पटेल को प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका हैं जबकि विवेक पटेल निवासी गोहलपुर का फरार चल रहा था जिसे भी शोभापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ 10 प्रकरण दर्ज है।

Next Post

स्क्रैप व्यापार के नाम पर 22 करोड़ की धोखाधड़ी

Tue Feb 25 , 2025
इंदौर:सांवेर पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों ने स्क्रैप व्यापार में निवेश कराने के नाम पर 22.18 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस मामले में जांच कर रही है.सांवेर पुलिस से […]

You May Like

मनोरंजन