जबलपुर:घमापुर निवासी एक छात्र को साइबर ठग ने मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया और 7.53 लाख ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक सोमवार को अभिमन्यू त्रिपाठी 26 वर्ष निवासी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे टेलीग्राम एप पर मृदुल गुप्ता नाम के यूजर द्वारा फ्लर्टिफाई साईट में आई डी बनाकर टास्क पूरा करने के संबंध में मैसेज किया तो उसने आईडी बनाई, उक्त व्यक्ति ने उसे टास्क देते हुये कहा कि 2 हजार रूपये जमा करने पर 2300 रूपये मिलेंगे, उसने टास्क पूरा किया तो उसे 2300 रूपये वापस किये और साईट की मेंबरशिप लेने के लिए 9 हजार 999 रूपये जमा करने पर 12 हजार रूपये वापस देने के लिये कहा गया, उसने 9 हजार 999 रूपये जमा किये तो उन्होंने कहा कि आपका टास्क गलत हो गया
इसलिये आपके पैसे फ्रीज हो गये हैं पैसे वापस मांगने पर 42 हजार 960 रूपये जमा करने पर पूरे 75 हजार रूपये वापस करने के लिये कहा गया, उसने 42 हजार 960 रूपये जमा किये तो उन्हौंने पुन: कहा कि टास्क गलत कर दिया है इसलिये पैसे फ्रीज हो गये। पैसे वापस करने के लिये रूपये जमा करने के लिये कहा गया, उसके पास पैसे नहीं होने से उसने दोस्तों, परिवार वालों से रूपये उधार लेकर यूपीआई व आरटीजीएस के माध्यम से कुल 7 लाख 53 हजार 671 रूपये जमा किये गये थे। टेलीग्राम एप पर मृदुल गुप्ता नाम के यूजर द्वारा साईट पर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उससे 7 लाख 53 हजार 671 रूपये ट्रांसफर करा लिये।
महिला के खाते से उड़े 28 हजार
बरेला थाना अंतर्गत देवरी पटपरा निवासी आरती साहू 33 वर्ष को ठग ने आनलाईन डर और चोट पहॅुचाने की धमकी देकर धोखा देते हुये 6 बार में कुल 28 हजार 599 रूपये उसके अकाउण्ट से निकाल लिये हैं।
