मासूम से दुष्कर्म का आरोप, चाचा के खिलाफ मामला दर्ज

परासिया। चांदामेटा थाना क्षेत्र की बड़कुही चौकी अंतर्गत एक नाबालिग बच्चे के साथ उसके चाचा द्वारा कथित रूप से यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पीड़ित की बहन द्वारा अपनी मां को दिए जाने के बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायिक अधिकारी के समक्ष उसके बयान दर्ज किए गए।

आरोपी के नाबालिग होने की बात सामने आई

मामले में पुलिस से जानकारी लेने पर बताया गया कि प्रारंभिक जांच में कथित आरोपी के भी नाबालिग होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी लिखित पुष्टि प्राप्त होना अभी बाकी है। पुलिस के अनुसार लिखित जानकारी मिलने के बाद आरोपी की उम्र के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिगों की पहचान गोपनीय रखी गई है।

Next Post

ओल्ड जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग के आरोपी के साथ किया मौका मुआयना

Mon Oct 5 , 2026
ग्वालियर। ओल्ड जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी के साथ घटनास्थल पर मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी से तमाम पूछताछ भी की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like