कुश्ती का महाकुंभ: सागर में जुटे प्रदेश के दिग्गज पहलवान, अर्जुन अवार्डी पप्पू यादव के मार्गदर्शन में आज होगी भिड़ंत

सागर। सागर जिले में राज्यस्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतिस्पर्धा का आयोजन आज 12 अप्रेल से कल 13 अप्रैल 2026 तक गणेश एंजोरा गार्डन रजाखेड़ी मकरोनिया किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता के प्रायोजक बीपीसीएल बीना रिफाइनरी हैं।ओलंपियन पप्पू यादव पहलवान अर्जुन अवार्डी के मार्गदर्शन में यह राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की जावेगी।इस प्रतियोगिता में अपने अपने दाव पेंच आजमाने के लिए प्रदेश भर के पहलवानों का सागर आगमन दिनांक 11 अप्रेल रात्रि से शुरू हुआ, इस आयोजन में भोपाल, ग्वालियर, रायसेन, कटनी‌ और जबलपुर आदि सहित मध्यप्रदेश के अन्य शहरों के पहलवानों के शामिल होने की सूचना है। दो दिवसीय कुश्ती चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम से 110 किलोग्राम वजन वर्गों में महिला एवं पुरुष पहलवान खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे और अपने दाव पेंच का दिखाएंगे दमख़म। 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे से वजन होगें और दोपहर 3 बजे से कुश्ती शुभारंभ होगा जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ लता वानखेड़े, नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया, अनिल तिवारी कुलपति, शैलेष केशरवानी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मकरोनिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार करेंगे। प्रायोजक बीपीसीएल बीना रिफायनरी के अधिकारीयों की उपस्थिति में यह आयोजन होगा, इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कुश्ती प्रशिक्षक इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में होंगे, 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कुश्तीयों प्रतिस्पर्धा की शुरुआत होगी, प्रतिस्पर्धा में विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। शाम 5 बजे इस राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन होगा।

Next Post

​गौरिहार पुलिस की हैवानियत: रिश्वत नहीं मिली तो युवक को अधमरा कर झाड़ियों में फेंका, मौत

Sun Apr 12 , 2026
छतरपुर/गौरिहार। गौरिहार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक अर्जुन से पुलिसकर्मियों द्वारा हजारों रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जब उसने रकम देने से इंकार किया, तो कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने […]

You May Like